देवउठान एकादशी क्यों मनाते हैं 2021 ??
देवउठनी एकादशी 2021 का शुभ मुहूर्त - 15 नवंबर 2021 सोमवार सुबह 5 बजकर 48 मिनट से एकादशी तिथि की समाप्ति होगी - 16 नवंबर 2021 मंगलवार सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर एकादशी -: भारत व्रत ,उपवास और त्योहारों का देश ह| तिथिओं के अनुसार हर दिन का एक विशेष महत्व है | ऐसी ही एक दिन है ग्यारस और एकादशी |हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने दो एकादशी होती हैं | एक शुक्ल पक्ष की और एक कृष्ण पक्ष की |अमावस से ग्यारहवीं तिथि को शुक्ल पक्ष की एकादशी ,और पूर्णिमा से ग्यारहवीं तिथि को कृष्ण पक्ष की ग्यारस कहते हैं |हर वर्ष 24 एकादशी होती हैं परन्तु जिस वर्ष अधिक मास लगता है उस वर्ष 26 एकादशी होती हैं |हर तीशरे वर्ष अधिक मास लगता है उसे मलमास भी कहते हैं |हर एकादशी का अपना महत्व है |कुछ प्रमुख एकादशी इस प्रकार हैं |निर्जला एकादशी, देवशयनी एकादशी, देवउठनी एकादशी, पापनाशिनी एकादशी आदि एकादशी का महत्व -: स्कन्द पुराण के अनुसार एकादशी को हरी दिन,और हरी वासर के नाम दिया गया है |एकादशी व्रत 24 घंटे का होता है एकाद्शी का व्रत जो जन पूर्ण नियम, श्रद्धा व विश्वा...